इजरायल ने लेबनान-सीरिया सीमा क्रॉसिंग को बनाया निशाना, हिजबुल्लाह पर लगाया हथियार तस्करी का आरोप

ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि इजरायली हमलों ने लेबनान की सीमा के पास सीरिया के बीहड़ कलामौन क्षेत्र स्थित इलाकों को निशाना बनाया.

ट्रेंडिंग Feb 24, 2025 IDOPRESS

फरवरी में इजरायली सेना ने पूर्वी,दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया था. (फाइल फोटो)

यरूशलम:

इजरायल ने एक बार फिर लेबनान-सीरिया सीमा क्रॉसिंग पर हमला किया है. इजरायली सेना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसने सीरिया और लेबनान के बीच सीमा क्रॉसिंग पर हवाई हमले किए हैं. हिजबुल्लाह इस क्रॉसिंग का इस्तेमाल लेबनान में हथियारों की तस्करी के लिए कर रहा है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार,इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने दावा किया कि हिजबुल्लाह ने अवैध रूप से हथियारों को स्थानांतरित करने के प्रयास में क्रॉसिंग का इस्तेमाल किया है. इस तरह की गतिविधियां इजरायल और लेबनान के बीच 27 नवंबर,2024 से प्रभावी युद्धविराम समझौतों का उल्लंघन हैं. साथ ही,उन्होंने हिजबुल्लाह को ‘आतंकवादी संगठन' करार दिया है.

आईडीएफ ने कहा है कि वह इजरायल के लिए खतरों को बेअसर करने का काम जारी रखेगा. ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि इजरायली हमलों ने लेबनान की सीमा के पास सीरिया के बीहड़ कलामौन क्षेत्र स्थित इलाकों को निशाना बनाया. निगरानी संस्था ने इन स्थलों को सीरिया से लेबनान में हिजबुल्लाह के कथित हथियारों के हस्तांतरण के लिए ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण बताया.

फिलहाल,इजरायल के हमले में अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं मिली है. सीरियाई या लेबनानी अधिकारियों या फिर हिजबुल्लाह की ओर से कोई आधिकारिक बयान भी नहीं आया है. इससे पहले,फरवरी में इजरायली सेना ने पूर्वी और दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे.

इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि एक इजरायली विमान ने पूर्वी लेबनान के बेका क्षेत्र में हिजबुल्लाह द्वारा हथियारों के हस्तांतरण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक भूमिगत सुरंग पर हमला किया था,जो सीरिया से लेबनानी क्षेत्र तक फैली हुई थी. इस क्षेत्र को पहले भी इजरायली बलों द्वारा निशाना बनाया गया था.

प्रवक्ता ने ये भी कहा कि इजरायली वायुसेना ने दक्षिणी लेबनान में उन स्थानों पर भी हमला किया,जहां "खतरा पैदा करने वाले हथियार और रॉकेट लांचर रखे हुए थे."

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

अनुशंसा करना

ट्रेंडिंगJan 30, 2026

SOUEAST returns to Dubai Fashion Week as official automotive partner, redefining aesthetics of mobility

ट्रेंडिंगFeb 28, 2025

अमेरिकी न्यायाधीश ने डोनाल्ड ट्रम्प के संघीय कर्मचारियों की सामूहिक बर्खास्तगी पर लगाई रोक

ट्रेंडिंगFeb 28, 2025

कुल्लू में सैलाब, किन्नौर में बर्फ, उत्तराखंड में टूटा ग्लेशियर, मुंबई में लू... कुदरत के ये अजब-गजब रंग देखे क्या?

ट्रेंडिंगFeb 28, 2025

वित्त सचिव तुहिन कांता पांडे को नियुक्त किया अगला SEBI प्रमुख , बुच की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

ट्रेंडिंगFeb 24, 2025

इजरायल ने लेबनान-सीरिया सीमा क्रॉसिंग को बनाया निशाना, हिजबुल्लाह पर लगाया हथियार तस्करी का आरोप

ट्रेंडिंगFeb 24, 2025

'हमें बहुत अच्छा लगा', PM मोदी की तारीफ पाकर गदगद हुए महाकुंभ में लगे सफाईकर्मी

गेमिंग दायरे को नेविगेट करना! पॉप्स गेम्स में गेमिंग के एक ब्रह्मांड की खोज करें, जहां हम गेमिंग संस्कृति की यात्रा पर आपके विशेषज्ञ साथी हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर इन-डेप्थ रिव्यू तक, हम इन एवरीथिंग गेमिंग के लिए आपके गो-टू सोर्स हैं, जबकि समावेश को गले लगाते हैं।
© इंडियन एस्पोर्ट्स वीकली गोपनीयता नीति